Hindi News

शनि देव 15 नवंबर को करेंगे चाल परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा आर्थिक लाभ और किन्हें होगा नुकसान

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से एक राशि में गोचर करने वाले ग्रह माने जाते हैं। वह एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। फिलहाल, वह स्वराशि कुंभ में विराजमान है।
शनि देव 15 नवंबर को करेंगे चाल परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा आर्थिक लाभ और किन्हें होगा नुकसान

Shani Dev : ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, न्याय के देवता शनि देव 15 नवंबर को मार्गी होने वाले हैं। इसका अर्थ है कि सामान्य गति से सीधा चलने लगेंगे है। वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां से 29 मार्च 2025 को निकालकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, वह समाप्त हो जाएगी। तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में बहुत सी समस्या शुरू हो जाएगी। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी करने होते हैं।

पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी दिन शनि देव शाम के 05 बजकर 11 मिनट पर अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिसका कुछ राशियों पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा, तो कुछ राशियों पर इसका बुरा असर भी देखने को मिलेगा।

इन राशियों को होगा लाभ

शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से एक राशि में गोचर करने वाले ग्रह माने जाते हैं। वह एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। फिलहाल, वह स्वराशि कुंभ में विराजमान है। शनि देव सूर्य देव और मां छाया के पुत्र हैं, जो मकर और कुंभ राशि के स्वामी है। ऐसे में खुद की राशि में चाल परिवर्तन करना कुछ राशियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होने वाला है। जिनमें कुंभ, तुला, सिंह और मीन राशि के जातक शामिल है। तो कुछ राशियों को इसका बुरा परिणाम भी भुगतना पड़ेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में विस्तार से…

इन राशियों को होगा नुकसान

  • मकर राशि के जातकों को शनि देव के चला परिवर्तन का बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। छात्रों को कैरियर और परीक्षा में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी पचड़े में फंसे लोगों की अड़चने बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है।
  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय काफी बड़ा रहने वाला है। शनि देव के चाल परिवर्तन से परेशानियां बढ़ेंगी। परिवार में ग्रह क्लेश होगा, जिससे कार्यक्षेत्र भी प्रभावित होगा। इसके साथ ही मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाएगा। लंबे समय से बिजनेस में हो रही मुनाफे पर इसका असर देखने को मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही बड़ा रहने वाला है। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह अवश्य लें। आपको इसमें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। संतान पक्ष से बुरे खबर सुनने को मिलेगा, जिससे मन दुखी रहेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews