Hindi News

शिव महापुराण के ये 5 उपाय हर लेंगे सारे संकट, बिजनेस में मिलेगी ग्रोथ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में संकटों से मुक्ति प्राप्त कर सुख समृद्धि हासिल करना चाहता है। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो हम आपको शिव महापुराण के कुछ उपाय बताते हैं।
शिव महापुराण के ये 5 उपाय हर लेंगे सारे संकट, बिजनेस में मिलेगी ग्रोथ

शिव महापुराण (Shiv Mahapuran) एक बहुत ही पौराणिक ग्रंथ है। जिसमें भोलेनाथ के चमत्कारों का उल्लेख विस्तार से दिया गया है। इसके अलग-अलग अध्याय में शिव की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन है। इसी के साथ कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अगर कर लिया जाए तो व्यक्ति के सारे संकट दूर हो सकते हैं।

भोलेनाथ वैसे भी ऐसे देवता है जो अपने भक्तों के सारे दुख बहुत जल्दी हर लेते हैं। हिंदू धर्म में सोमवार और प्रदोष यानी त्रयोदशी का दिन शिव जी का माना गया है। इस दिन अगर हम कुछ खास उपाय कर लें तो जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको संकट दूर करने वाले कुछ उपाय बताते हैं।

शिव महापुराण के उपाय (Shiv Mahapuran)

शत्रु होंगे समाप्त

यदि आप संकटों से उबर नहीं पा रहे हैं और शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं, तो आपको गंगाजल से एक शमी का पत्ता धोना होगा। अब इस पत्ते को शिवलिंग पर चढ़ाई और 108 बार ओम नमः शिवाय का जाप करें। बड़े से बड़ा शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

बिजनेस में ग्रोथ

अगर आप व्यापार करते हैं और तरक्की की प्राप्ति करना चाहते हैं इसके लिए रंगोली का उपाय किया जा सकता है। आपको पांच अलग-अलग रंग लेने होंगे। अब शिव मंदिर में फूल वाली गोल रंगोली बनाएं। इसके बीच देसी घी का दीपक जलाएं और आसपास रंग-बिरंगे रंग सजा दें। अब हाथ जोड़कर भोलेनाथ का ध्यान करें और उनसे बिजनेस में ग्रोथ की मनोकामना मांगे।

पारिवारिक समस्या

अगर आपके परिवार में किसी भी तरह की समस्या चल रही है उसके दिन सोम प्रदोष को शिव मंदिर में देसी घी का दीपक और तेल का दीपक जलाएं। घी के दीपक में बत्ती खड़ी होनी चाहिए और तेल के दीपक में लंबी बत्ती रखें। ऐसा करने से घर में जितनी भी समस्या चल रही है वह धीरे-धीरे अपने आप समाप्त होने लगेगी।

स्वास्थ्य के लिए

अगर आपको यह आपके परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है। इसके लिए शाम के समय शिव मंदिर में सूखा नारियल चढ़ाएं। किसी के साथ भोलेनाथ से अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें। इस उपाय से आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहेगा।

गृह क्लेश की समस्या

अगर आपके घर में पारिवारिक कल बना रहता है। इसके लिए दही में शहद मिलाकर भोलेनाथ को भोग लगाएं। इससे कलह दूर हो जाएगा और परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इससे गृहस्थ जीवन में खुशहाली और शांति का आगमन होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews