शुक्रवार रात को करें ये 3 काम, शुक्र मजबूत होते ही बरसने लगती है मां लक्ष्मी की कृपा

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जिंदगी से तंगहाली दूर हो और सुख-सुविधाओं की कोई कमी न रहे, तो शुक्रवार की रात किए गए ये आसान और असरदार काम आपकी किस्मत चमका सकते हैं।
Shukrawar Upay

हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे ख़ास माना जाता है। इस दिन वहाँ लक्ष्मी की पूजा और कुछ सरल उपाय करने से घर में बरकत बनी रहती है। मान्यता है कि अगर इंसान सच्चे मन से शुक्रवार (Shukrawar Upay) को कुछ विशेष काम करता है तो उसकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है साथ ही साथ घर में सुख शांति का आगमन हो सकता।

शुक्रवार को किये गये कुछ आसान लेकिन अचूक उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ये उपाय कई तरह की परेशानियों को दूर करते हैं जैसे कि अगर आप लंबे समय से पैसों की परेशानी से जूझ रहे हैं, या फिर बार बार आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाता है, या फिर ख़र्च अधिक हो रहा है, ऐसे में शुक्रवार का दिन आपके लिए बहुत ख़ास साबित हो सकता है।

शुक्रवार की रात होती है बेहद खास

शास्त्रों में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ माना गया है। ये दिन खासतौर पर सुख-समृद्धि और ऐशो-आराम की कामनाओं को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ होता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार पैसों की तंगी से जूझ रहा है, या वैवाहिक जीवन में खटास है, तो शुक्रवार की रात कुछ खास उपाय करके बदलाव महसूस कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे, ये उपाय शांत मन से और विश्वास के साथ करने चाहिए।

रात को ये करें और चुपचाप सो जाएं

  • पहला उपाय – चांदी का छोटा सा सिक्का लेकर उसे दूध से धोकर तिजोरी में रखें। यह उपाय आर्थिक मजबूती लाता है और पैसों की आवक शुरू होती है।
  • दूसरा उपाय – शुक्रवार रात को लाल चंदन और गुलाब की अगरबत्ती जलाकर मां लक्ष्मी के सामने “श्रीं” बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ाने में मदद करता है।
  • तीसरा उपाय – एक छोटे कटोरी में साबुत चावल, गुलाब की सात पंखुड़ियां और एक सफेद मिठाई रखकर उसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें, फिर उसे चुपचाप किसी कन्या को दान करें।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से मां लक्ष्मी का वास हो, तो कुछ सरल आदतों और उपायों को अपनाना बहुत जरूरी है। शुक्रवार को सफेद रंग के वस्त्र पहनें और घर में सफेदी वाले फूलों की माला चढ़ाएं। कोशिश करें कि घर की महिलाएं इस दिन कुछ मीठा बनाकर सबसे पहले देवी को भोग लगाएं। साथ ही, घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखें और वहां गुलाबजल का छिड़काव करें। रात को सोते समय अपने सिरहाने एक चांदी का सिक्का रखें और सुबह उठकर उसे अपने पर्स में डाल लें। माना जाता है कि यह उपाय बरकत लाता है और धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

शुक्र ग्रह के उपाय से दूर होगी तंगहाली

शुक्र ग्रह अगर कुंडली में कमजोर हो, तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी, वैवाहिक तनाव और भोग-विलास से जुड़ी समस्याएं घेर लेती हैं। ऐसे में शुक्रवार को किए गए उपाय शुक्र को मजबूत करते हैं। उदाहरण के लिए, गाय को हरी घास और गरीब कन्याओं को सफेद मिठाई दान करना शुक्र को बल देता है। इसके अलावा, शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनना, सुगंधित चीजों का प्रयोग करना और सफेद पुष्पों से पूजा करना भी लाभदायक होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews