बुधवार को करें ये सरल उपाय, बढ़ेगा बिज़नेस और करियर में होगी तरक्की

Budhwar Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है, जो बुद्धि, व्यापार और करियर से जुड़े क्षेत्रों के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। यदि आप अपने करियर में उन्नति चाहते हैं या व्यापार में प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं, तो बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है।
Budhwar Upay

Budhwar Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन कृष्णा किसी देवी देवता या ग्रह को समर्पित माना गया है, और बुधवार का दिन भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को समर्पित है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जो सभी बाधाओं को दूर कर जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं।

वही बुध ग्रह बुद्धि वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है, यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और बुध ग्रह से जुड़े उपाय जैसे हरे वस्त्र धारण करना, मूंग दाल दान करना इसके अलावा और भी कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं।

पीले चंदन का तिलक

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन विशेष विधि विधान से उनकी पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान गणपति बप्पा को पीले चंदन का तिलक लगाएं और उसके बाद वही तिलक अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाने में सहायक होता है।

लड्डू का प्रसाद

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा लड्डू चढ़ाने का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि दुर्गा गणेश जी को अत्यंत प्रिय है और इसे चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। लड्डू का भोग अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, जो जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाने में सहायक है।

सोलह सिंगार की वस्तु का दान

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो और उसे अपने कार्यों में बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा हो, तो इसके समाधान के लिए भगवान गणेश की पूजा करना अति लाभकारी होता है। साथ ही बुधवार के दिन मां दुर्गा को सोलह सिंगार की वस्तु का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

हल्दी में घी मिलाने का उपाय

वैवाहिक जीवन को सुखमय और खुशहाल बनाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की विशेष पूजा करना चाहिए। पूजा के दौरान हल्दी में थोड़ा सा घी मिलाकर भगवान गणेश को तिलक करें। यह उपाय पति पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके बाद भगवान गणेश के सामने की का दीपक प्रचलित करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews