बच्चों को दें देवी-देवताओं से जुड़े खास नाम, बहुत सुंदर है इनका अर्थ

हर माता पिता अपने बच्चे के जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं। वह ये सोचते हैं कि उनके बच्चे को जीवन में जो भी मिले वो बेहतरीन हो। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है जो बच्चे को सभी बेस्ट देना चाहते हैं।
Baby name

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए दुनिया की हर चीज को बेहतर बनाना चाहते हैं। वो ये सोचते हैं कि उनके बच्चे तक जो भी पहुंच रहा है वह बेहतर होना चाहिए और उसे कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होना चाहिए। सभी बचपन से ही बच्चों में अच्छे गुणों का विकास करने के लिए उसे अच्छी बातें सिखाते हैं। हर परिवार यह चाहता है कि उनका बच्चा अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी बने और सभी उसकी तारीफ करें।

हम सभी ने जैसा नाम वैसा काम वाली कहावत तो सुनी ही है और यह बहुत हद तक सही भी है। हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। यही कारण है कि जब माता-पिता अपने बच्चों का नामकरण करने वाले होते हैं तो वह अर्थपूर्ण या फिर आध्यात्मिक नाम को चुनना पसंद करते हैं। अक्सर लोगों को देवी देवताओं के नाम पर बच्चों का नाम रखते हुए देखा जाता है।

देवी देवताओं पर नाम (Baby Name)

अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं तो देवी देवताओं के नाम पर नामकरण किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सुंदर नाम बताते हैं।

रिशान

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अच्छा इंसान होता है।

यक्षित

यह प्यारा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ स्थाई और स्थिर होता है।

रथीश

यह प्यारा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। दरअसल यह कामदेव से जुड़ा हुआ नाम है जो आपके बेटे को आकर्षक और रूपवान बनाएगा।

रविंशु

यह खूबसूरत नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। यह कामदेव के अनेकों नाम में से एक है।

मोक्षिथ

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। मोक्ष की इच्छा रखने वाला और मोक्ष दिलाने वाला यही कहलाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews