SSC Recruitment 2023 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 7500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 30 सितंबर से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

staff selection commission

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन पत्र में करेक्शन या बदलाव 3 से 4 अक्टूबर के बीच किया जा सकेगा। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा इसी साल नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित है।

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कुल पद- 7547

आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। 12वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें, जो जल्द ही जारी होगा।

योग्यता- देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि सेवारत, रिटायर्ड या मृत दिल्ली पुलिस कार्मिकों, दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ और बैंड्समैन, बिगुलर्स के बेटे, बेटियों के लिए योग्यता में 11वीं पास तक की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क –समान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 50 रुपये है।

वेतनमान- सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21 हजार 700 रुपए से लेकर 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

परीक्षा का आयोजन – 14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर और 1, 4 और 5 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा में चयनित कैंडीडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  1. उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ” दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला की सूचना पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  4. फीस का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट कर दें।
  5. इस फॉर्म को डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews