स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

हर माता पिता अपने बच्चों के लिए सबसे खूबसूरत नाम ढूंढते हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम स्टार किड्स से जुड़े कुछ नाम बताते हैं।
Star kids baby Name

बच्चों का नाम ढूंढना आज के समय में आसान बिल्कुल भी नहीं होता। पहले के समय में जहां माता-पिता बिना सोचे समझे अपने बच्चों के नाम भगवान के नाम पर रख दिया करते थे तो वही आजकल ट्रेंडी और पॉपुलर नाम पर बच्चों का नामकरण करने का चलन चल पड़ा है। बेबी नेम सेरेमनी आयोजित होती है जिसमें बच्चों के नाम और उसके अर्थ का खुलासा किया जाता है।

बच्चों के लिए नाम उनके जन्म से पहले ही ढूंढे जाने लगते हैं। दरअसल, हर माता पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को सबसे अलग और यूनिक नाम दें इसलिए वह पहले से ही बेटा और बेटी के नाम सोच लेते हैं ताकि आने वाले नन्हे मेहमान को बेहतरीन नाम दे सकें। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया होगा या आने वाला होगा तो आप उसके लिए नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

स्टार किड्स के नाम (Star Kids Baby Name)

आजकल पॉपुलर और ट्रेंडी नाम के बीच स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर नामकरण करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। जितने भी सितारे हैं वह अपने बच्चों के लिए कोई ना कोई यूनिक नाम लेकर आते हैं और माता-पिता उनसे प्रभावित होकर अपने बच्चों को भी वैसे ही खूबसूरत नाम देना चाहते हैं। आज हम आपको स्टार किड्स के बच्चों के कुछ नाम और उनके अर्थ बताते हैं जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

आराध्या

यह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या की बेटी का नाम है। आराध्या नाम का पहला अर्थ आराधना और दूसरा अर्थ पूजा करने के लायक होता है। नाम आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं।

युग और नीसा

अजय देवगन और काजोल ने अपने दोनों बच्चों के नाम बहुत ढूंढ कर रखे हैं। बेटी का नाम नीसा है जिसका अर्थ नई शुरुआत और लक्ष्य होता है। वहीं बेटे का नाम युग है जिसका अर्थ दौर, जमाना और समय होता है।

नितारा

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी बेटी को यही नाम दिया है। नाम का अर्थ गहरी व्यक्तित्व का इंसान और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति होता है

वामिका

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बिटिया का नाम वामिका रखा है। यह बहुत ही पॉपुलर नाम है जो हर माता-पिता अपने बच्चों को देना चाहते हैं। यह माता दुर्गा का एक रूप है जो आपकी बच्ची को ऊर्जावान बनाएगा।

राशा

खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी का यही नाम है। भगवान शिव से जुड़ा एक नाम है जो आपकी बच्ची में शांत और सौम्य स्वभाव लेकर आएगा।

सुहाना

शाहरुख खान गौरी ने अपनी बड़ी बेटी का नाम यही रखा है। सुहाना का अर्थ प्यार और चमकदार होता है। जो सबके मन को अच्छा लगे उसे यही कहते हैं।

इनाया

यह एक यूनिक नाम है जो आप अपनी नन्ही राजकुमारी को दे सकते हैं। सोहा और कुणाल खेमू की बेटी का यही नाम है। इस नाम का अर्थ मदद करना और रक्षा करने वाला होता है।

मीशा

यह खूबसूरत सा नाम शाहिद कपूर और मीरा ने अपनी नन्ही राजकुमारी को दिया है। जो भगवान की तरह होता है उसे यही कहा जाता है।

रेने

यह बहुत ही अलग और हटकर नाम है जो आप अपनी प्यारी बिटिया के लिए चुन सकते हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी का नाम यही रखा है। इस नाम का अर्थ दोबारा जन्म लेने वाला व्यक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews