बस सोमवार को करें ये 3 काम, शिव जी खुद देंगे खुशियों का वरदान

क्या आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो सोमवार का दिन आपके लिए बेहद खास है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना सरल और प्रभावी होता है.
Somvar Upay

Somvar Upay: आज सोमवार है और सोमवार का दिन देवों की देव महादेव को समर्पित होता है. इसी दिन भगवान शिव की पूजा का ख़ास महत्व है. ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल ही काफ़ी है. लेकिन इसके अलावा आप कुछ सरल और आसान उपाय भी अपना सकते हैं.

अगर आप जीवन में सुख शांति और समृद्धि चाहते हैं तो ऐसे में सोमवार के दिन कुछ सरल और ख़ास उपाय किए जा सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ़ भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं बल्कि आपकी क़िस्मत बदल देते हैं.

दान पुण्य करें

सोमवार के दिन गरीबों और ज़रूरतमंद लोगों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है. आप उन्हें ज़रूरत की चीज़ों का दान कर सकते हैं, जैसे भोजन, कपड़ा आदी. जब आप इस तरह के अच्छे काम करते हैं तो भगवान जी प्रसन्न होते हैं और आप पर अपनी कृपा बरसाते हैं.

केले के पेड़ की पूजा करें

सोमवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है.

जब हम इस पेड़ की पूजा करते हैं तो भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की कृपा प्राप्त होती है. पेड़ को जल, दूध और घी अर्पित करें और उसके नीचे दीपक जलाएं.

चंदन का तिलक लगाएं

सोमवार के दिन मन को शांत रखने के लिए माथे पर चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है. तिलक लगाने से मन को शांत रखने और आत्मा को शुद्ध करने का मौक़ा मिलता है.

यह न केवल आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आपके व्यक्तित्व में निखार लाकर आपको आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराता है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews