गुरुवार के ये गुप्त उपाय खोल देंगे धन के दरवाजे, तिजोरी रहेगी लबालब भरी

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन की गई पूजा और कुछ चमत्कारी उपाय न केवल आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं, बल्कि घर में धन की बरसात भी कर सकते हैं.
Guruwar Upay

Guruwar Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है. कल गुरुवार है, गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है यह सप्ताह का पाँचवा दिन है. इस दिन भगवान विष्णु बृहस्पति गुरुदेव की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है.

लिखाई-पढ़ाई में दिक़्क़त आना, बार बार असफल होना, कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहा फल न मिल पाना, आर्थिक तंगी का सामना करना आदि परेशानियों को ख़त्म करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इससे दिन किए गए कुछ उपाए व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं.

घर से निकलने से पहले करें ये काम

गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है. अगर आपको गुरुवार के दिन घर से कहीं बाहर जाने का विचार कर रहे हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले पीले रंग की कोई भी मिठाई ज़रूर खाएं, माना जाता है कि ऐसा करने से जिस भी काम के लिए आप घर से बाहर निकल रहे हैं वह सफल होता है.

भगवान विष्णु के मंदिर जाएं

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाना चाहिए, और ध्यान करना चाहिए साथ ही साथ अपनी मनोकामना को भगवान विष्णु के सामने दोहराना चाहिए. इस बात का ध्यान रखेंगे प्रार्थना के दौरान मन साफ़ रहे, मन में किसी के लिए भी कोई भी नकारात्मक ख़याल न आए.

पीले रंग के फूल अर्पित करें

जैसा कि हमने आपको बताया कि गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है, गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान पीले रंग की फूलों का भी विशेष महत्व है. पूजा के दौरान पीले रंग के फूलों को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews