घर में सुख-समृद्धि लाते हैं किचन में पाए जाने वाले ये मसाले, जानें इनके उपाय

spices

हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। किचन में पाए जाने वाले मसालों को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। जिनको अपनाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि यह जीवन को खुशहाल बनाने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन मसालों के बारे में बताएंगे, जिनके ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, तो चलिए जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में किन-किन मसालों के उपाय बताए गए हैं

हल्दी

हल्दी को एंटीबायोटिक माना जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। यह न सिर्फ शरीर की बीमारी दूर करने में काम आता है बल्कि घर की बुरी शक्तियों को नष्ट करने में भी मदद करता है। हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। अगर रोजाना खाने या नहाने में हल्दी का उपयोग किया जाए तो ऐसे में बुरी शक्तियों दूर रहती हैं। रोजाना हल्दी का छोटा सा टीका लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

लौंग

ज्योतिष शास्त्र में लौंग के उपाय को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लौंग में बहुत शक्ति होती है यह बुरी नजर से बचाता है। नजर से बचने के लिए और जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति के लिए पूजा स्थल पर या फिर अपने पर्स में दो या तीन लौंग जरूर रखना चाहिए। यह उपाय बुरी नजर के प्रभावों को दूर करता है।

दालचीनी

ज्योतिष शास्त्र में दालचीनी का महत्वपूर्ण उपाय बताया गया है। इस उपाय को करने से धन लाभ होता है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इस उपाय को करने के लिए अपने पर्स या जहां पर भी आप पैसे रखते हो वहां थोड़ी सी दालचीनी जरूर रखनी चाहिए। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि बढ़ती और धन लाभ होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews