बार-बार असफलता से हैं परेशान? मंगलवार के ये उपाय बदल देंगे आपकी तकदीर

जब किस्मत बार-बार धोखा देने लगे और मनोबल गिरने लगे, तो इसे बदलने के लिए कुछ खास उपाय अपनाने की जरूरत होती है. मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा और उनके उपायों के लिए शुभ माना जाता है.
Mangalwar Upay

Mangalwar Upay: हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन प्रभु श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएँ दूर हो जाती है, इतना ही नहीं जिस भी व्यक्ति पर भगवान हनुमान की कृपा होती है उसका जीवन समस्याओं से मुक्त हो जाता है और रोग दोष से भी राहत मिलती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इन उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती है. यह उपाय न केवल शुभ फल प्रदान करते हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा खुल जाते हैं.

कलावे का उपाय

अगर आप बार बार मुसीबत में फँस जाते हैं और लाख कोशिश करने के बाद भी आपको समाधान नहीं मिलता है, तो ऐसे में मंगलवार के दिन एक नया कलावा लेकर हनुमानजी के मंदिर जाएं.

इससे उनके चरणों में अर्पित करें और उसके चरणों का सिन्दूर लेकर अपने माथे पर लगाए. फिर जो का लाभ आपने हनुमान जी के चरणों के पास रखा है उसका एक टुकड़ा अपनी कलाई पर बाँध लें और शेष को वहीं छोड़ आए.

मनोकामना पूरी करने के लिए

मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का एक दीपक जलाएं. इसके बाद में एक सफ़ेद कोरा काग़ज़ ले और उसपर केसरिया सिंदूर से कम से कम 11 बार श्रीराम लिखें.

काग़ज़ पर लिखते समय जो भी मनोकामना है उसे मन में बार बार दोहराएँ. ऐसा करने से मनोकामना जल्द पूरी होती है.

लड़ाई झगड़ों को ख़त्म करने के लिए

अगर परिवार में बार बार झगड़ा होता रहता है परिवार के लोगों के साथ आपकी बनती नहीं है तो ऐसे में मंगलवार के दिन स्नान के बाद चमेली के फूल लेकर उनकी माला बनाएँ.

इसके बाद हनुमानजी के मंदिर जाएं और यह मामला उन्हें अर्पित करें. ऐसा करने से घर में शांति का माहौल बना रहता है और ख़ुशहाली भी आती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews