11 और 22 बर्थ डेट वाले जरूर पढ़े यह खबर, ये कहलाते हैं अंकज्योतिष के मास्टर नंबर, जाने मतलब

11 और 22 बर्थ डेट वाले जरूर पढ़े यह खबर, ये कहलाते हैं अंकज्योतिष के मास्टर नंबर, जाने मतलब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अंक ज्योतिष (Numerology) में सभी अंकों का अपना महत्व होता है और सारे जीवन में अपनी अलग और महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते है। कुछ ऐसे नंबर भी होते हैं जिनका महत्व ज्योतिष शास्त्र में बहुत ज्यादा होता है और इनमें बहुत ज्यादा एनर्जी भी पाई जाती है। इन नंबरों में ही दो है 11 और 22। इस डेट पर जन्में लोगों में एक अलग प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है और सिंगल डिजिट नंबर से कई ज्यादा पावरफुल भी माने जाते हैं। अंक ज्योतिष के 9 नंबर होते है और जोड़ा बनाने के कारण 11 और 22 दोनों ही बहुत शक्तिशाली माने जाते हैं। इस दिन जन्मे लोगों की किस्मत भी बहुत अच्छी होती है।

यह भी पढ़े… Vivo V25 सीरीज जल्द होगा भारत में लॉन्च, तारीख से उठा पर्दा! इस सीरीज में मौजूद है 4 धांसू स्मार्टफोन

मास्टर नंबर 11

इसका जोड़ 1+1= 2 होता है और इसमें 1 दो बार आता है। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस तारीख पर जन्में लोग प्रतिभाशाली होते हैं और अपनी प्रतिभाओं के कारण धनी भी होते हैं। ये लोग चीजों को पहले भांप लेते हैं और इसलिए इनके जीवन में कठिनाइयाँ भी कम आती है। ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा कर के मानते हैं। इस तारीख पर जन्में लोग दिमाग से भी तेज होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध भी खुशनुमा होता है। ये लोग राजनीति, मीडिया और सरकारी विभाग में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।

यह भी पढ़े… बिना इंटरनेट Gmail का इस्तेमाल करना संभव, ईमेल भेजने के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, जाने कैसे

मास्टर अंक 22

22, जिसमें 2 दो बार आता है और इनका जोड़ 4 होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस तारीख पर जन्में लोगों में आध्यात्मिक शक्तियां होती है और ये लोग बहुत बुद्धिमान भी होते हैं। इन लोगों को निर्माता भी माना जाता है। ये दूसरों को भी रास्ता दिखाते है और सपनों को पूरा करने की क्षमता होती है। ये लोग बहुत भावुक, विद्रोही और क्रांतिकारी मानसिकता के भी माने जाते हैं। मेडिकल, इंजीनियर और सिविल सेवा में अच्छा करियर बना सकते हैं। हालांकि इनके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में कठिनाइयाँ आती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विद्वानों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews