बुधवार के ये चमत्कारी उपाय अपनाएं, बनेंगे बिगड़े रिश्ते और बढ़ेगा प्यार

बुधवार (Budhwar Upay) का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है, जो बुद्धि, सौभाग्य और सुख-समृद्धि के कारक माने जाते हैं. अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं या रिश्ते में मधुरता की कमी महसूस हो रही है, तो बुधवार के कुछ चमत्कारी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.
Budhwar Upay

आज है बुधवार का दिन, जो कि भगवान गणेश को समर्पित होता है, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश भक्तों के सभी विघ्न हर लेते हैं. आपने भी अक्सर देखा होगा कि हिंदू धर्म में जब भी कोई मांगलिक या शुभ कार्य की शुरुआत होती है, तो सबसे पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है और भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है.

भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं, इतना ही नहीं भगवान गणेश की पूजा करने से हर शुभ कार्य में सफलता प्राप्त होती है. चलिए फिर इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि आखिर बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के अलावा और कौन-कौन से सरल उपाय किए जा सकते हैं.

पहला उपाय (Budhwar Upay)

अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं और चाहते हैं कि भगवान गणेश की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहे, तो ऐसे में बुधवार के दिन पूजा के समय शमी के पत्ते और पान के पत्ते भगवान गणेश को अर्पित करें. इतना ही नहीं अर्पित करने के दौरान वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्भीघ्न कुरू में देवो सर्वकार्येषु सर्वदा।। मंत्र का जाप करना चाहिए.

दूसरा उपाय

बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है, हरी घास के अलावा आप बुधवार के दिन गायों को पालक भी खिला सकते हैं. इस उपाय को आपको लगातार तीन महीने तक करना है. ऐसा करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है, साथ ही साथ जीवन के सभी कष्ट भी दूर होने लगते हैं.

तीसरा उपाय

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, बार बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश के मस्तक पर सिंदूर लगाएं, इसके बाद उसे सिंदूर को आप अपने मस्तक पर भी लगाएं.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews