घर में होने वाला है नन्हे मेहमान का आगमन, इन 8 यूनिक नामों पर करें नामकरण

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अलग और प्यारा नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम सुंदर नाम की लिस्ट लेकर आए।
Vedic baby name

जिस घर में बच्चे रहते हैं, वहां हमेशा खुशियां छाई रहती है। अपनी नन्ही मुस्कान और नादानियों से बच्चे हर किसी के दिल को खुश कर देते हैं। घर में जब नन्हा मेहमान आता है तो केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि घर के हर सदस्य का पूरा दिन उनके आसपास ही गुजरता है। किसी को काम से जाना हो या फिर वापस आना हो वह बच्चों के अपना बचा हुआ समय गुजारना चाहता है।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो घर के सभी सदस्यों को उनके लिए खूबसूरत नाम ढूंढने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। दरअसल हर कोई यह चाहता है कि उनके घर के बच्चे का नाम सबसे प्यारा और अलग होना चाहिए। यही वजह है कि बच्चों के लिए ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जिनका कोई ना कोई सुंदर अर्थ निकलता है।

बच्चों के यूनिक नाम (Unique Baby Name)

अगर आपके घर में में के महीने में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है तो जाहिर सी बात है नाम की तलाश की जाने लगी होगी। आज हम आपके बच्चों के लिए कुछ ऐसे अर्थपूर्ण नाम बताते हैं। जो उनके जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करेंगे। चलिए यह सुंदर से नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

मायरा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। कोमलता और सुंदरता को दर्शाने वाले इस नाम का अर्थ अद्भुत, प्रिय और चमकने वाला होता है।

अनुषा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी राजकुमारी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सवेरा और सुबह तथा तारा होता है।

इशिका

यह प्यारा सा नाम भी आप अपनी नन्ही बेटी को दे सकते हैं। पवित्र और ईश्वर के उपहार को यही कहा जाता है।

वसुंधरा

यह भी एक सुंदर सा नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्रकृति और पृथ्वी होता है।

अर्णव

अगर बेटे के लिए कोई नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ समुद्र की तरह विशाल और गहरा होता है।

रुतेश

यह खूबसूरत सा नाम भी बच्चों के लिए परफेक्ट रहने वाला है। मौसमों के राजा को यही कहा जाता है जो आपके बच्चे को मौसम के अलग-अलग रंगों से भर देगा।

काव्य

यह प्यारा नाम आप अपने लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ कविता और रचनात्मक होता है।

अयांश

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार के लिए चुन सकते हैं। सूर्य की पहली किरण और सूर्य जैसे तेज वाले व्यक्ति को यही कहते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews