बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? यहां देखें मॉडर्न नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby name

Baby Name: घर में नन्हे बच्चों के आगमन के बाद सब तरफ जहां खुशियां छाई रहती है तो यह चर्चा भी चल पड़ती है कि आखिरकार बच्चे का नाम क्या रखना है। आजकल सभी अपने बच्चों को सबसे हटकर और प्यारा नाम देना चाहते हैं। ऐसे में यूनिक और ट्रेंडी नाम ढूंढना थोड़ा मुश्किल भरा काम है। अगर आप भी यूनिक नाम ढूंढ ढूंढकर थक गए हैं। आपको समझ नहीं आ रहा है कि बच्चों को क्या नाम देना चाहिए तो आज हम आपके लिए एक से बढ़कर एक नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। हम जो नाम और उनके अर्थ की लिस्ट लेकर आए हैं वह सारे लड़कों के लिए है। अगर आपके घर पर नन्हा शहजादा आया है और आप उसका नामकरण बेहतरीन नाम पर करना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके काम की है।

आद्विक

ये बहुत ही प्यार और यूनिक नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ असामान्य होता है जो आपके बच्चे को दूसरों से अलग बनाएगा।

निर्वेद

ये भी एक हटकर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ भगवान का दिया हुआ तोहफा होता है जो आपके बच्चे को सर्वगुण संपन्न बनाएगा।

यक्षित

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो सुनने और बोलने में प्यारा लगेगा। इस नाम का अर्थ कभी भी खत्म न होने वाला अस्तित्व होता है।

काव्यांश

ये बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ चतुर और बुद्धिमान होता है।

परीक्षित

यह एक यूनिक नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ परीक्षण से गुजरना होता है। जो आपके बच्चे के जीवन में कई तरह की स्थिति लेकर आएगा लेकिन वह इन सब से उभर कर पहचान हासिल करेगा।

आयदान

यह एक हटकर नाम है जिस पर बच्चे का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ तेज तर्रार और चतुर होता है।

अधिप

ये बहुत ही यूनिक नाम है और आप में से बहुत कम ही लोगों ने इसे सुना होगा। इस नाम का अर्थ राजा होता है जो आपके बच्चे को बहुत अच्छी जिंदगी देगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews