Hindi News

यहां देखें बच्चों के लिए सबस यूनिक नाम, बहुत खास हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे सुंदर नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है तो आप उसके लिए कुछ यूनिक नाम की लिस्ट और उनके अर्थ यहां देख सकते हैं।
यहां देखें बच्चों के लिए सबस यूनिक नाम, बहुत खास हैं इनके अर्थ

हर माता-पिता की ये इच्छा होती है लेकिन के बच्चों से जुड़ी हर चीज बेहतर होनी चाहिए। उनकी पढ़ाई लिखाई, उनसे जुड़ा कोई समान हो या फिर नाम सभी लोगों को खास चाहिए होता है। आजकल बच्चों के जन्म के बहुत पहले से उनके लिए सुंदर नाम ढूंढने की तलाश शुरू हो जाती है।

मॉडर्न होते जमाने में लोग अपने बच्चों के नाम भी स्टाइलिश ढूंढते हैं। आधुनिकता के दौर में आजकल माता-पिता के नाम को मिलकर भी बच्चों के नाम रखे जाने लगे हैं। हालांकि नामकरण के समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि नाम का अर्थ क्या निकल रहा है।

बच्चों के यूनिक नाम (Unique Baby Name)

अगर आपके घर में किसी नदी मेहमान का आगमन होने वाला है या हुआ है तो आप उसके लिए सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। हम कुछ यूनिक नाम लेकर आए हैं जिन पर आप अपने बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके सुंदर से अर्थ देख लेते हैं।

अक्षर

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। जो शाश्वत और स्थाई होता है, जिसे कभी खत्म ना किया जा सके उसे यही कहा जाता है।

भुवन

यह बहुत ही अलग और खूबसूरत नाम है जो नन्हे मेहमान के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस प्यारे नाम का अर्थ ब्रह्मांड, पृथ्वी और निर्माता होता है।

धैर्य

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हे मेहमान को दे सकते हैं। जो व्यक्ति सहनशील और दृढ़ संकल्पित होता है, उसे यही कहते हैं।

कृषिव

यह नाम आप में से बहुत से लोग पहली बार सुन रहे होंगे। यह भगवान कृष्ण और शिव के नाम का मिश्रण है। इस नाम के बच्चे को दोनों का ही अंश कहा जाए तो बुरा नहीं होगा।

इवान

यह भी बहुत प्यारा नाम है जो नन्हे मेहमान के लिए चुना जा सकता है। जो ईश्वर का अनुपम तोहफा है, सूर्य के समान तेज चमकता है उसे यही कहा जाता है।

मल्हार

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने लाडले बच्चों के लिए चुन सकते हैं। यह भारतीय संगीत शास्त्र में एक राग का नाम है। इसे वर्षा ऋतु में गाया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।