ड्रेसिंग टेबल की दिशा बदलें, वरना हो सकता है घर में आर्थिक तंगी और तनाव

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में घर की दिशा और स्थान का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इनका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है. क्या आप जानते हैं कि ड्रेसिंग टेबल को अगर गलत दिशा में रखा जाए, तो यह न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि यह यमदूत को भी आकर्षित कर सकता है?
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का विशेष महत्व है, न सिर्फ़ घर के निर्माण के दौरान, बल्कि घर में किस वस्तु को किस दिशा में रखना चाहिए तक का वर्णन विस्तार से किया गया है. आज हम ख़ासतौर पर ड्रेसिंग टेबल के बारे में जानेंगे.

वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्रेसिंग टेबल को सही दिशा में रखना बहुत ज़रूरी होता है, ड्रेसिंग टेबल एक ऐसी चीज़ है जो लगभग हर घर में पाई जाती है, ऐसे में इसके बारे में जानना हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी है. अगर इसे ग़लत दिशा में रखा जाए, तो ये रिश्तों पर नकारात्मक असर डालता है, चलिए विस्तार से आर्टिकल में समझते हैं कि ड्रेसिंग टेबल को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है.

इस दिशा में रखें ड्रेसिंग टेबल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्रेसिंग टेबल को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना सबसे ज़्यादा शुभ माना जाता है. इस दिशा में रखने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है. इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा की दिशा माना जाता है. ड्रेसिंग टेबल का कांच कभी भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.

इस स्थान पर न रखें ड्रेसिंग टेबल

इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि ड्रेसिंग टेबल को कभी भी उस कमरे में नहीं रखना चाहिए, जहाँ पर आप सोते है. ड्रेसिंग टेबल में कांच लगा हुआ होता है, अगर हम सोने वाले कमरे में ड्रेसिंग टेबल को रखेंगे, तो जाने अंजाने में हम उठने के तुरंत बाद कांच में अपना चेहरा देखेंगे, जो कि वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है.

इस दिशा में न रखें ड्रेसिंग टेबल

भूलकर भी ड्रेसिंग टेबल को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है. इस दिशा में ड्रेसिंग टेबल को रखने से घर में आर्थिक तंगी, रिश्तों में कलह और स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है.

इसके अलावा ड्रेसिंग टेबल को कभी भी खिड़की और दरवाज़े के सामने नहीं रखना चाहिए. यह मानसिक तनाव और अशांति का कारण है. इसलिए हमें हमेशा ड्रेसिंग टेबल को सही दिशा में रखना चाहिए.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews