Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें टीवी, छा सकती है कंगाली, जानें नियम

Vastu Tips

Vastu Tips: टीवी यानी कि टेलीविजन एक ऐसी चीज है जो हर घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। छोटे से लेकर बड़े हर घर में टीवी जरूर होता है क्योंकि यह लोगों के एंटरटेनमेंट का एक जरूरी साधन है। वैसे भी आजकल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भर रहना लोगों की आदत बन चुकी है। हम अक्सर टीवी ऐसी जगह पर रखना पसंद करते हैं जहां हम आसानी से उसे बिना किसी परेशानी के देख सके और सभी का एंटरटेनमेंट हो सके।

टेलीविजन जहां हमारा एंटरटेनमेंट करता है, वहीं अगर इसे वास्तु के हिसाब से ना रखा जाए तो यह हमें कंगाल भी बना सकता है। यह बात हैरान कर देने वाली जरूर है लेकिन वाकई में सच है। दरअसल, वास्तु में दिशा को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन कर व्यक्ति अपने जीवन में खुशहाली ला सकता है। चलिए आज हम आपको टीवी किस दिशा में नहीं रखना है। उससे क्या नुकसान हो सकता है और कौन सी दिशा अच्छी है इस बारे में बताते हैं।

इस दिशा में ना रखें

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि आपको टीवी किस दिशा में नहीं रखनी चाहिए। अगर आप लिविंग रूम में इसे रख रहे हैं तो दक्षिण पश्चिम कोने में कभी भी ना रखें। ऐसा करने से आपकी टीवी में बार-बार खराबी आ सकती है। इसी के साथ उत्तर पूर्व दिशा में टीवी रखना शुभ नहीं होता है। नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

होगा नुकसान

अगर इस दिशा में टीवी रखी जाती है तो आर्थिक हानि होने लगती है। दक्षिण पश्चिम दिशा में रखी गई टीवी परिवार के लोगों के बीच दूरी का कारण भी बन जाती है।

इस दिशा में रखें टीवी

टीवी की शुभ दिशा की बात करें तो दक्षिण पूर्व दिशा में इसे रखना अच्छा होता है। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच मेल मिला और आपसी सामंजस्य बना रहता है।

होगा ये लाभ

अगर आप दक्षिण पूर्व दिशा में टीवी रखते हैं तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे घर के सभी लोग एक दूसरे के साथ मंजिल कर रहेंगे और उनके बीच सामंजस्य स्थापित होगा। वास्तु के मुताबिक यह दशा बहुत सही होती है।

इन नियमों का रखें ध्यान

  • टीवी अपने घर में रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसा कि बेडरूम में टीवी नहीं लगाना चाहिए और अगर लगा रहे हैं तो यह दक्षिण पूर्व कोने में होना चाहिए।
  • वास्तु में बताए गए नियमों के मुताबिक टीवी की दिशा सही होने के साथ-साथ उसकी सफाई भी काफी महत्वपूर्ण होती है। कभी भी टीवी पर धूल और गंदगी नहीं जमने देना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews