घर में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक सामान हो रहा खराब? कहीं वास्तु दोष तो नहीं, जानें

अगर आपके घर में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो रहा है, तो यह राहु के नकारात्मक प्रभाव का संकेत हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, जब राहु अशुभ होता है, तो घर में बिजली से जुड़ी चीजें बार-बार खराब होने लगती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
Vastu Tips

Vastu Tips: क्या आपके घर बार-बार बिजली के सामान ख़राब हो जाते हैं? एक ठीक करवाओ तब तक दूसरा बिगड़ जाता है, नया सामान भी ज़्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है और ख़राब हो जाता है, कई बार इन समस्याओं के पीछे सिर्फ़ तकनीकी ख़राबी नहीं होती है बल्कि वास्तु दोष भी ज़िम्मेदार हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार घर की ऊर्जा में असंतुलन या कुंडली में राहु-केतु जैसे ग्रहों का प्रभाव इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्रभावित करता है। अगर इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह आर्थिक नुक़सान का कारण भी बन सकता है, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है, कुछ आसान वास्तु उपायों को अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा आसानी से पा सकते हैं।

राहु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बार बार इलेक्ट्रॉनिक सामान ख़राब हो रहा है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। अगर कुंडली में राहु कमज़ोर है या अशुभ स्थिति में है तो यह समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। राहु की बुरी दशा घर की आर्थिक स्थिति को बहुत ज़्यादा कमज़ोर कर देती है, किसी न किसी बहाने से पैसा ख़र्च होता ही रहता है, ऐसे में राहु को मज़बूत करने के लिए और राहु दोष को ख़त्म करने के लिए उपायों को जानना बेहद ज़रूरी है।

राहु दोष को कैसे ख़त्म करें ?

  • रोज़ सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। सोमवार के दिन शिव जी की आराधना ज़रूर करें, इससे राहु का बुरा असर कम होता है।
  • हर शनिवार सुबह मंदिर जाकर बिजली से जुड़ा कोई छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक सामान ज़रूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं।
  • शिव जी को राहु के अधिपति माना जाता है। उनकी पूजा से राहु का क्रूर प्रभाव शांत होता और घर में सुख-समृद्धि पड़ती है साथ ही बिजली के सामान ख़राब होने की समस्या भी धीरे धीरे कम हो जाती है।Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews