Hindi News

इन 2 मूर्तियों को घर में रखने से बढ़ती है धन की बरकत, पैसों की तंगी होगी दूर

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
घर में धन की कमी और आर्थिक तंगी से निपटने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूजा घर में 2 खास मूर्तियों को रखने से धन की बरकत हो सकती है। चलिए जानते हैं, वे दो मूर्तियां कौन-कौन सी हैं।
इन 2 मूर्तियों को घर में रखने से बढ़ती है धन की बरकत, पैसों की तंगी होगी दूर

Vastu Tips: अक्सर कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों के पास ज्यादा बचत नहीं हो पाती है, वहीं कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी ज्यादा कमा नहीं पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि धन कमाना तो आसान होता है, लेकिन उसे बचाकर रखना तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है। घर में आर्थिक उन्नति बनी रहे इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं, क्या आप भी चाहते हैं, कि आपके घर में हमेशा आर्थिक उन्नति बनी रहे।

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई नियम और उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है। जब घर में आर्थिक तंगी रहती है, तो परिवार में तनाव का माहौल बढ़ता है, परिवार वालों के साथ रिश्ते कमजोर हो सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के उपाय (Vastu Tips)

ऐसा कहा जाता है, कि जब घर में बरकत नहीं रहती है तो घर की सुख-शांति और खुशहाली भी छीन जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ सकता हैं, क्योंकि एक तरफ व्यक्ति मेहनत करता है, उसकी मेहनत लगती है, साथ ही साथ उसका समय भी लगता है। दूसरी तरफ कड़ी मेहनत करने के बाद भी उसके पास किसी भी प्रकार का कोई धन नहीं टिक पाता है, ऐसे में परेशान होना और तनाव बढ़ना बेहद ही स्वाभाविक है।

माता लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति

अगर आपके भी घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है, आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में आपको अपने घर में माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए। इन दोनों देवी-देवताओं को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, जब व्यक्ति नियमित रूप से माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा-अर्चना करता है, तो धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है, धन के नए मार्ग भी खुलते हैं और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इन दोनों मूर्ति को घर में रखने से धन की कमी दूर होती है।

घर में हमेशा साफ-सफाई बनाकर रखें

वहीं, दूसरा उपाय यह है कि घर में हमेशा साफ-सफाई बनाकर रखनी चाहिए। साफ-सफाई और साज-सज्जा का विशेष महत्व वास्तु शास्त्र में बताया गया है। जब घर साफ-सुथरा रहता है, तो माता लक्ष्मी का आगमन होता है। माता लक्ष्मी को साफ सफाई वाली जगह पसंद होती है। आपने भी कभी ना कभी अपनी जिंदगी में कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि जहां स्वच्छता होती है, वही माता लक्ष्मी का वास होता है।

यदि घर गंदा और अव्यवस्थित होता है, माता लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है। साथ ही साथ यह घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी भी ला सकता है। इसलिए घर के समान को व्यवस्थित और सही तरीके से जमाकर रखना चाहिए, ऐसा करने से सिर्फ घर आकर्षक ही नहीं लगता है, बल्कि माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews