Hindi News

इन चीजों को घर में खाली छोड़ने पर बढ़ सकता है वास्तु दोष, जानें कैसे बचें

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: घर में रखी कुछ चीजें अगर खाली रह जाती हैं, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन खाली वस्तुओं से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो आपके जीवन पर बुरा असर डाल सकता है।
इन चीजों को घर में खाली छोड़ने पर बढ़ सकता है वास्तु दोष, जानें कैसे बचें

Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन और घर में सकारात्मक और आर्थिक समृद्धि चाहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है, जो परिवार की खुशहाली और शांति में बाधा बन सकती है।

लेकिन अगर सही वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। बल्कि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार भी करता है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में ऐसी कई वस्तुएं होती हैं जो हमारे जीवन की ऊर्जा और समृद्धि पर गहरा असर डाल सकती हैं। वास्तु शास्त्रों का मानना है कि घर में कुछ खास चीजों को खाली छोड़ देने से यह नकारात्मक ऊर्जा को अपनी और आमंत्रित कर सकते हैं, जिससे परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

किचन में खाली डिब्बे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे खाली कंटेनर या जार केवल सामान्य चीज नहीं होती है, बल्कि वह घर की ऊर्जा पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। इन्हें खालीपन और कमी का प्रतीक माना जाता है जो घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

विशेष रूप से किचन में अनाज के कंटेनरों को खाली न रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और प्रचुरता का अभाव महसूस होता है।

खाली बटुआ या पर्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी खाली बटुआ या पर्स नहीं रखना चाहिए। यह न केवल आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डालता है बल्कि घर और जीवन में संतुलन और बेचैनी भी पैदा कर सकता है।

पर्स को हमेशा थोड़ी नकदी या शुभ प्रतीकों के साथ रखना, आर्थिक समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा भी माना जाता है कि भरा हुआ पर्स वित्तीय स्थिरता का प्रतीक है और इससे घर में धान के प्रवाह में रुकावट नहीं आती।

खाली फूलदान

वास्तु शास्त्र के अनुसार एक खाली फूलदान घर के भीतर भावनात्मक ठहराव या अधूरे रिश्तों का संकेत माना जाता है। जिस तरह ताजे फूल किसी स्थान में खुशहाली और जीवंतता का प्रतीक होते हैं, उसी प्रकार फूलदान में फूल न होने से रिश्तों में खालीपन और ठंडापन झलकता है।

फूलदान में ताजे फूलों का होना न केवल घर की सजावट को संवारता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में मिठास को भी बढ़ाता है।

बाथरूम में खाली बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम को घर में धन और समृद्धि से जुड़े जल तत्व का प्रतीक माना जाता है। यह माना जाता है कि बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से इस सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में रुकावट आती है जिससे आर्थिक समृद्धि पर असर पड़ सकता है।

बाथरूम में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखने से जल तत्व की ऊर्जा संतुलित रहती है और यह घर में धन की निरंतरता को बनाए रखने में मदद करता है।

पूजा स्थल पर खाली बर्तन

वास्तु शास्त्र में पूजा स्थल का विशेष महत्व होता है और यहां रखी हर वस्तु सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार होती है। पूजा के स्थान पर खाली बर्तन रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस जीवन में खालीपन और आर्थिक अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

वास्तु के अनुसार पूजा के बर्तनों में पानी भरकर रखने से ऊर्जा का प्रभाव सुचारू बना रहता है और यह धन व समृद्धि का आह्वान करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews