पैसे की तंगी से परेशान हैं? तिजोरी में रख लीजिए ये खास चीज़, लक्ष्मी जी खुद देंगी दस्तक

अगर घर में पैसों की तंगी है या मेहनत के बावजूद धन नहीं टिकता, तो वास्तु शास्त्र में बताया गया ये आसान उपाय आपके बहुत काम आ सकता है। जानिए तिजोरी में रखने वाली वो एक खास चीज़, जिससे बरसेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा।
Vastu Tips

अक्सर देखा गया है कि लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी पैसों की तंगी से बाहर नहीं निकल पाते। मेहनत के बावजूद घर में बरकत नहीं होती और खर्चे कम होने की बजाय बढ़ते ही जाते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार हम खुद से सवाल करते हैं, क्या सिर्फ मेहनत ही काफी है?

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) कहता है कि मेहनत के साथ-साथ कुछ ऊर्जात्मक और आध्यात्मिक नियमों का पालन भी जरूरी होता है। घर की तिजोरी या धन रखने की जगह को लेकर भी वास्तु में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक है, तिजोरी में एक खास चीज़ रखना, जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती है और घर में धन की स्थिरता बनाए रखती है।

तिजोरी में रखें ये चीज़, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में पीली कौड़ी (Yellow Cowrie) रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह न केवल मां लक्ष्मी का प्रतीक है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है और धन को आकर्षित करता है।

पीली कौड़ी को किसी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके, हल्दी से पूजित कर के, लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे पैसे की कमी नहीं होती और धन की बरकत बनी रहती है। इसके अलावा कुछ लोग कमलगट्टा भी तिजोरी में रखते हैं, जो मां लक्ष्मी के कमलासन से जुड़ा होता है।

वास्तु के अनुसार तिजोरी रखने की सही दिशा क्या है?

सिर्फ तिजोरी में क्या रखना है, ये जानना ही काफी नहीं है। तिजोरी को रखने की दिशा भी वास्तु शास्त्र में बहुत मायने रखती है। तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा की दीवार के पास रखें, लेकिन उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, जो धन के देवता हैं। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ और आसान उपाय

  • हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
  • घर के दरवाज़े साफ-सुथरे रखें, क्योंकि माना जाता है कि मां लक्ष्मी वहां वास करती हैं जहां साफ़-सफाई हो।
  • शाम को घर में दीपक जलाना ना भूलें, खासकर तुलसी के पास और तिजोरी के सामने।
  • चांदी का सिक्का या श्री यंत्र भी तिजोरी में रखना शुभ होता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews