नन्हे मेहमान के लिए खूबसूरत वैदिक नाम, ये बदल देंगे बच्चे का जीवन

हर माता-पिता अपने बच्चों को खूबसूरत नाम देने की कोशिश करते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं। तो हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए है।
Parvati Sahastranama Baby Name

आजकल हर माता-पिता अपने बच्चों को यूनिक और मॉडर्न नाम देना चाहते हैं। हालांकि, फैशन के इस दौर में वो यह भी चाहते हैं कि बच्चों का नाम ऐसा होना चाहिए जिसका कोई सुंदर अर्थ निकले और वह संस्कृति को दर्शाने का काम करें। यही कारण है कि स्टाइलिश नाम कितने भी चलन में आ जाएं लेकिन लोगों का झुकाव धार्मिक नाम के प्रति हमेशा रहता है।

नामकरण संस्कार वैसे भी हिंदू धर्म में निभाई जाने वाली एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के तहत बच्चों को कुछ सुंदर नाम दिए जाते हैं जो जीवन भर के लिए उनकी पहचान बन जाते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आएंगे।

वैदिक नाम (Vedic Baby Name)

अगर आप भी अपने प्यारे बच्चे को संस्कृति और धर्म से जुड़े नाम देना चाहते हैं तो हम कुछ सुंदर संस्कृत के नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। इन नाम का उल्लेख वेद और शास्त्रों में दिया गया है। चलिए यह नाम और उनके सुंदर अर्थ जान लेते हैं।

आद्या

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ है। इस नाम का अर्थ पहले शक्ति और सबसे उच्च होता है। यह नाम आपकी बच्ची को दैवीय गुना से भरने का काम करेगा

आहना

यह सुंदर से नाम भी आप अपनी नन्ही राजकुमारी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्रकाश, किरण, भौर और सूरज की पहली किरण होता है।

शालीन

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ नम्र, सहज और सरल स्वभाव का व्यक्ति होता है।

नक्षत्र

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। आकाश में तारों के समूह को यही कहा जाता है।

ध्रुवी

यह बहुत प्यारा नाम है जो नन्ही सी राजकुमारी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ स्थिर और अविचल होता है।

अखिल

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पूर्ण और समग्र होता है।

संपूर्ण

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चों के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सब कुछ और पूर्ण रूप से बना हुआ होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews