फाल्गुन में गुलाल वाला दीपक क्यों जलाना चाहिए? खुशहाली और सौभाग्य से है सीधा कनेक्शन

फाल्गुन माह में किए गए पूजा-पाठ और उपायों का विशेष महत्व होता है. इस माह में दीपक जलाने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, बल्कि समृद्धि और सौभाग्य भी आकर्षित होता है.
Falgun

अभी फाल्गुन (Falgun) का महीना चल रहा है, इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे महाशिवरात्रि, होली और विजया एकादशी. यही कारण है कि इस महीने पूजा-पाठ और धर्म का विशेष महत्व है. जब कभी भी पूजा-पाठ की बात सामने आती है तो दीपक जलाने का विचार ज़रूर आता है. ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है, की फाल्गुन महीने में रोज़ाना दीपक जलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, ख़ासतौर पर ब्रह्म मुहूर्त या संध्याकाल में घर में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं, गुलाल डालकर अगर दीपक जलाया जाए तो इससे कई तरह के फलों की प्राप्ति होती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे कि गुलाल डालकर दीपक जलाने से क्या होता है, चलिए फिर बिना देर करते हुए जान लेते हैं.

गुलाल वाला दीपक जलाने का फायदा

गुलाल डालकर दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. सबसे ज़्यादा इसका महत्व फाल्गुन माह में होता है. इतना ही नहीं गुलाल डालकर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. इसके अलावा ऐसा करने से सौभाग्य, समृद्धि और मानसिक शांति भी मिलती है, दीपक जलाकर हम भगवान के सामने आदर व्यक्त करते हैं. साथ ही साथ जीवन को ख़ुशहाल बनाने की कामना करते हैं.

शक्ति और समृद्धि का प्रतीक

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि गुलाल शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है, गुलाल में सुख-समृद्धि और धन को आकर्षित करने की शक्ति होती है. अब आपके मन में यह सवाल ज़रूर आ रहा होगा, कि आख़िर गुलाल डालकर दीया जलाने का महत्व सिर्फ़ फाल्गुन माह में ही क्यों है, दरअसल, फाल्गुन माह को उत्साह, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का महीना माना गया है. इस महीने में प्रकृति में कई तरह के बदलाव नज़र आते हैं, मौसम सुहावना रहता है, चारों तरफ़ हरियाली रहती है. इस मौसम में न तो ज़्यादा गर्मी लगती है न ही ज़्यादा ठंड का एहसास होता है. इसे समय प्रकृति के साथ साथ ऊर्जा चक्रों में भी बदलाव आता है, जिसमें सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है.

माँ लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

फाल्गुन माह में गुलाल डालकर दीपक इसलिए भी जलाया जाता है, क्योंकि ऐसा करने से धन की देवी माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है, और भक्तों पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती हैं. लेकिन दीपक को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए, अगर आप शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं, गुलाल डालकर दीपक को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाएगा. इस दिशा में दीपक रखने से ना सिर्फ़ देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी, बल्कि कुबेर देवता भी प्रसन्न होंगे.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews