
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कल यानी 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दरअसल, कल जिले में नगरीय निकायों और पंचायत राज संस्थाओं के खाली पदों के लिए मतदान संपन्न कराए जाएंगे। जिसका समय सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले शराब की दुकान बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
कराई जाएगी वीडियोग्राफी
निर्वाचन के दौरान घटनाओं की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर यह निर्देश भी जारी किया गया है कि मतदान क्षेत्र के 3 किलोमीटर की दूरी के शराब दुकानों को 48 घंटे पहले से बंद कर दिया जाएगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस बल भी रहेंगे तैनात
कल होने वाले मतदान को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर को एक-एक वीडियोग्राफर, कैमरा के साथ तैनात किया जाएगा। साथ ही, पुलिस बल भी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके और बेहद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा सके।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

