Rewa News: रीवा पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप किया जब्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: रीवा पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप किया जब्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Rewa News : मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बोलेरो से 1,680 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 2.52 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामले में तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

चाकघाट थाने का मामला

दरअसल, मामला रीवा के चाकघाट थाना के पास का है। जहां पुलिस ने नशीली पदार्थ यूपी के प्रयागराज से एमपी के रीवा आने पर नेशनल हाईवे में घेराबंदी की। जिसकी तलाशी लेने पर बोलेरो से 1,680 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। वहीं, पुलिस को बोलेरो में सवार चालक सहित तस्कर भागने का प्रयास किए और सफल हो गए। कड़ी घेराबंदी में पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं, चाकघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल ने बताया कि 22 दिसंबर की भोर बोलेरो क्रमांक MP53 TA 1893 में अवैध मादक पदार्थों की खेप निकलने की सूचना आई। तभी यूपी बॉर्डर में जाकर छापामार कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 291/2022 धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मप्र ड्रग कन्ट्रोल एक्ट कायम किया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews