Rewa Accident News: रीवा में युवक को हेलमेट ना लगाना पड़ा भारी, सड़क हादसे में गई 2 जान

Rewa Accident News: रीवा में युवक को हेलमेट ना लगाना पड़ा भारी, सड़क हादसे में गई 2 जान

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दो दिन पहले सड़क हादसे में भाई- बहन घायल हो गए थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक की इलाज जारी था। जिसकी आज सुबह मौत हो गई। दरअसल, बाइक में सवार युवक अनियंत्रित हो गया और सीधे बोलेरो के कांच से ​टकराया। जिसके बाद तेजी से हाईवे में गिर गया। जिससे युवक को हेड इंज्युरी हुई। फिर कुछ ही मिनटों में सांस थम गई। वहीं, पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

बहन को सुसराल छोड़ने जा रहा था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत मिसिरगवां निवासी दीपक सिंगरहा 14 जनवरी को मकर सं​क्रांति का मेला घूमने समीपी ग्राम गया था। जहां उसे बुआ की लड़की शिखा मिल गई। परिजनों के कहने पर मामा का लड़का अपनी बहन को सुसराल छोड़ने जा रहा था। इसी बीच गुढ़ बाईपास में दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद से दोनों ही परिवार में मातम छा गया है।

हैंडल में फंसाकर रखा था हेलमेट

मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट तो लिया था लेकिन लगाया नहीं था। उसने हेलमेट को हैंडल में फंसाकर रखा था। इसी दौरान वो अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण ये बड़ी अनहोनी हो गई। वहीं, मध्यप्रदेश शासन लिखी बोलेरो का चालक बाल- बाल बचा है जो कि  रीवा से सिंगरौली जा रहा था। हादसे के समय चालक सीट बेल्ट लगाए हुआ था। ऐसे में एयरबैग खुल गया, जिससे चालक सिर्फ गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews