रीवा में नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी रोककर लूट की घटना को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रीवा में नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी रोककर लूट की घटना को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक मामले सामने आने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने कार सवार देपति को अपना निशाना बनाया है। बता दें कि कुछ बदमाश बाइक में सवार होकर कार के आगे पहुंचे और कार को रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने कनपटी पर कट्टा रखकर गहने उतारने का इशारा किया। सब कूछ लूटने बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस स्टेशन पहुंचे दंपति

इधर, डरे- सहमें पीड़ित जोड़े सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दंपति छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नईगढ़ी क्षेत्र के देवरी गांव जा रहे थे। यहां वो परिवार की शादी में सम्मिलत होने को जा रहे था। पीड़ित जोड़े का नाम अजीर बिहारी द्विवेदी और पत्नी प्रेमलता द्विवेदी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस दोनों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। अब देखना यह होगा कि आखिर कितना समय लगेगा लूटेरों को पकड़ने में। सरेआम कार को रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम देना अपने आप में बड़ी बात है। इससे लोगों का विश्वास प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था से उठता नजर आ रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews