रीवा जिले के अमहिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अमहिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक बाइक लेकर घुम रहा था, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी और आरोपी चोर को गिरफ्तार कर रीवा लाया गया।

अमहिया थाना प्रभारी ने दी जानकारी

अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि… 11 दिसंबर की रात को रमाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर रीवा लाया गया है। चोर करीब एक महीने पहले स्प्लेंडर प्लस क्रमांक MP 17 MX 1296 को सिरमौर चौराहे से चुराकर नईगढ़ी भाग गया था। जिसके बाद गाड़ी के मालिक ने बाइक चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल, अमहिया पुलिस ने पहले से दर्ज अपराध क्रमाक 361/22 आईपीसी की धारा 379 के प्रकरण में आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है।

एसपी नवनीत ने की थी कार्रवाई

वहीं, कुछ दिन पहले भी एसपी नवनीत भसीन द्वारा 7 चार पहिया व 6 दो पहिया वाहन चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शहर में लगातार गश्त कर ऐसे चोर-बदमाशों पर लगाम कसी जा रही है। पुलिस चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews