रीवा: अस्पताल में युवक का शव बदलने के मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर सस्पेंड

रीवा: अस्पताल में युवक का शव बदलने के मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर सस्पेंड

रीवा, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है| श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना संदिग्ध युवक की मौत के बाद शव बदलने के मामले में बड़ी करवाई की गई है| कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद डॉ राकेश पटेल को सस्पेंड कर दिया है| सोमवार शाम को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं|

श्यामशाह चिकित्सीय महाविद्यालय में विवेक कुशवाह की मृत्यु होने उनके परिजनों को सूचित न कर गलत टैग लगाने से अन्य व्यक्ति के स्थान पर कुशवाह का अंतिम संकस्कार कर दिया गया| मामले में डॉ राकेश पटेल, सह प्राध्यापक मेडिसन विभाग की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया है|

बताया जाता है कि पांच अगस्त को विवेक कुशवाहा (22) को बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे छह अगस्त को गंभीर रोगी वार्ड में शिफ्ट किया गया। दूसरे दिन बताया गया कि वह कोरोना संदिग्ध है, जिस पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। आठ अगस्त को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें नौ अगस्त को दी गई। 10 अगस्त को जब वह बेटे का शव देखने अस्पताल पहुंचीं तो उन्हें बैग में बंद शव दिखाया गया। इस पर उनके बेटे का नाम व फोटो लगी थी। जब खोल कर देखा तो वह वृद्ध का शव निकला। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की गई और जिला प्रशासन सहित पुलिस को भी सूचना दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews