रीवा के निवासियों को बड़ी सौगात, नल जल योजना के तहत 4 लाख लोगों के घरों में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

रीवा के निवासियों को बड़ी सौगात, नल जल योजना के तहत 4 लाख लोगों के घरों में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

Rewa News : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा रीवा के अतरैला में टमस समूह और बाणसागर समूह नल जल योजना का भूमिपूजन किया गया। यह योजनाएँ पेयजल की सुविधा को बढ़ावा देगी। इसके माध्यम से लाखों घरों में नल से पेयजल पहुंचेगा। बता दें कि योजना के तहत, त्योंथर विकासखंड के 288 गांवों और जवा विकासखंड के 265 गांवों को नल से पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 2747 करोड़ रुपए की लागत की गई है।

हर घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

इस शुभ अवसर पर PHE मंत्री ने कहा कि यह योजना पूरे क्षेत्र के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर जल पहुंचाने का संकल्प आज सफलता हो रहा है। सीएम चौहान भी लगातार जनता की भलाई के कार्य में जुटे हुए हैं। यह सब इसी का परिणाम है कि हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सफल हो पाया है। इससे लगभग 4 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

समाज में सकारात्मक परिवर्तन

खासकर बहू-बेटियों और माताओं के लिए यह सुखद समाचार है। पानी की सुविधा को घरों में नल से पहुंचाने पर अब उन्हें पानी के लिए कठिनता और मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। यह समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन भी लाएगा। साथ ही नल से शुद्ध और मीठा पानी मिलेगा जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है क्योंकि साफ पानी पीने से जल संक्रमण और अन्य पानी संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews