रीवा पुलिस को बड़ी सफलता, 175 शीशी नशीली कफ सिरप किया जब्त, एक महिला गिरफ्तार

भोपाल-दिनदहाड़े लोगों के घरों में चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग, लाखों के आभूषण बरामद

Rewa News : रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां नशीली कफ सिरप बेचते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से 175 नशीली कफ सिरप बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 29 हजार 790 रुपए बताई जा रही है। बता दें कि आरोपी महिला की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद इलाके से तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस को 4 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अपने घर पर अवैध पदार्थ बेचा करती है और इस समय वो चोरी से कोरेक्स बेच रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से कबाड़ी मोहल्ले पहुंची और घेराबंदी करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से बोरी मिली, जिसमें 175 शीशी कोरेक्स बरामद हुई।

आरोपी को भेजा गया जेल

फिलहाल, पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद उससे पुछताछ कर महिला को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम आशा केवट पति कमलेश केवट निवासी कबाड़ी मोहल्ला है। जिसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews