
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल, नईगढ़ी थाना अंतर्गत डिहिया गांव में सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें एक दिन पहले बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए भेजवाया गया। जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई।
इलाज के दौरान हुई मौत
दरअसल, मामला नईगढ़ी थाना अंतर्गत डिहिया गांव के पास का है। जब एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल किया रेफर
मिली जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। जिसकी बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

