रीवा की बीहर नदी में तीन दिन बाद युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

People-alive-after-death-here

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तीन दिन बाद युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। इधर घटना की सूचना पाते परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें – अतिक्रमण शाखा में हुई चोरी के मामले में नगर निगम आयुक्त ने दो को जारी किया नोटिस, माँगा जवाब 

दरअसल, रीवा के बीहर नदी में डुबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बीते 3 नवंबर को नशे में धुत्त युवक नदी में गिर गया और जब यह घटना घटी तब स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही,  परिजनों के को भी दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम और होमगार्ड के गोताखोर मोटरबोट की मदद से शुक्रवार और शनिवार पूरे दो दिन-रात उसकी तलाश की गई लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जी के दाम, देखें 6 नवंबर 2022 का मंडी भाव 

वहीं, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह परिहार ने बताया कि गुरुवार को बसंत बाल्मीक उर्फ बंटी पुत्र मोहन बाल्मीक 25 वर्ष निवासी बदरिया घोघर मोहल्ला अचानक बीहर नदी में गिर गया था। जानकारी के बाद थाने का अमला पहुंचा। जिसने शुक्रवार और शनिवार को दिनभर होमगार्ड की मदद लेकर 5 किलोमीटर तक बीहर नदी की तलाश चलती रही। वहीं, आज शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया है।

यह भी पढ़ें – Green Corridor: ट्रैफिक पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 45 मिनट में मरीज को भिलाई से पहुंचाया गया रायपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews