रीवा में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन, जानें कैसे उठाएं लाभ और फायदे

सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवंबर यानि आज जिले के सभी ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 70 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है।
Ayushman Card

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आज नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। हितग्राही दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक इस शिविर में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

सिविल लाइन स्थित अटल पार्क में शिविर आयोजित किया गया है, जहां शाम 4:00 बजे तक नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसलिए बिना देरी करते हुए फौरन जरूरी दस्तावेज के साथ इस स्थान पर पहुंचकर केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने की ये अपील

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव शुक्ला के अलावा डॉक्टर अमित तिवारी और डॉक्टर अभिजीत देशमुख ने सभी बुजुर्गों से यह अपील की है कि वह इस शिविर में आकर इस योजना का लाभ उठाएं। सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवंबर यानि आज जिले के सभी ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 70 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पात्रता प्रमाण

मिलेंगे ये फायदे

बता दें कि यह केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले शासकीय योजनाओं में शामिल है। कार्डधारी को इसके तहत, हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। अस्पताल में भर्ती होने पर भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सीधे अस्पताल में कार्ड दिखाकर इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड से हार्ट सर्जरी, कैंसर का इलाज, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, डायबिटीज, कीमोथेरेपी के साथ दवा मिल सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews