Rewa News: सीएम मोहन यादव ने सीईओ जनपद त्योंथर और एसडीओ पीएचई त्योंथर के निलंबन के आदेश किए जारी, की बोरवेल को ढ़क कर रखने की अपील

mohan yadav

Rewa News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरने से बच्चे के निधन पर संवेदना प्रकट की है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति की कामना के साथ ही जवाबदेही तय करने वाले अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

अधिकारियों के निलंबन का दिया निर्देश

सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए सीईओ जनपद त्योंथर और एसडीओ पीएचई त्योंथर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि बोरवेल को ढंक कर रखें, जिससे इस तरह की घटनाओं भविष्य में रोका जा सके।

आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित बच्चे के परिजनों को रेडक्रॉस की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दु:ख की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार परिजनों के साथ खड़ा है।

45 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें कि मामला बीते शुक्रवार का है, जहां जिले के मनिका गांव में रहने वाले विजय आदिवासी का 6 वर्षीय पुत्र 160 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद एनडीए आर और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, 45 घंटे चली लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को टीम बचा नहीं पाई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews