Rewa News: रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लीटर कच्ची शराब की जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Rewa News: रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लीटर कच्ची शराब की जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दर्जनों जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 1830 किलोग्राम महुआ लाहन, 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की है। साथ ही, 92 हजार रुपए की महुआ शराब जब्त करते हुए 9 प्रकरण दर्ज किए गए है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

अवैध कारोबारियों का बोल- बाला

दरअसल, जिले में शहर से लेकर गांव तक अवैध कारोबारियों का बोल- बाला है। यहां जिला प्रशासन व पुलिस नशामुक्ति अभियान चला रही है। फिर भी डंडे की चोंट पर गांजा, शराब, कोरेक्स, स्मैक, कोकीन व आधा दर्जन प्रकार के मेडिकल नशे चल रहे है। वहीं तराई अंचल के पहाड़ी क्षेत्रों में महुआ लाइन, हाथ भट्टी कच्ची शराब का नशा तैयार का बिक्री किया जाता है। इसी के तहत पुलिस आइ- दिन नशे के खिलाफ दबिश दे रही है।

जायसवाल बस्ती में दी दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने मऊगंज वृत्त के नईगढ़ी जायसवाल बस्ती में दबिश दी। जहां मनीषा जायसवाल के घर से 200 किलोग्राम लाहन जबकि सुवती जायसवाल के घर से 300 किलोग्राम लाहन, ब्रजेश जायसवाल के मकान से 350 किलोग्राम लाहन, बबलू के घर से 400 किलोग्राम लाहन और राजकुमार जायसवाल तनय रामप्यारे 350 किलोग्राम लाहन जब्त की है।

भीर गांव में की छापेमार कार्रवाई

वहीं, पुलिस की टीम ने भीर गांव में भी छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान उन्हें जयमंती साकेत के मकान से 3 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, सावित्री साकेत के मकान से 230 किलोग्राम लाहन जबकि कुम्हड़ा गांव लंका नगरी में रामसखा साकेत के घर से 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, कुशहा गांव में गीता बसोर के मकान से 3 लीटर हाथ भट्टी शराब मिली है।

मामला दर्ज

सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (1) क एवं च के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, सभी तस्करों, माफियाओं के बीच अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। आबकारी SI शबनम बेगम, SI मनोज कुमार बेलवंशी, SI आशीष शुक्ला सहित एक दर्जन प्रधान आरक्षक व आरक्षक मौजूद रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews