Rewa News: ट्रक में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

fire

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मऊगंज बाईपास पर ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पदमकल विभाग और पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल, घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दरअसल, घटना रीवा-हनुमना मार्ग में नेशनल हाईवे 135 की है, जब लहसुन से लोड ट्रक मिर्जापुर होते हुए बिहार जा रहा था तभी अतानक ट्रक की तारें आपसे में टकरा गई, जिससे शार्ट सर्किट हो गई। ट्रक में धुआं उठता देख ड्राइवर ने तत्पतरता दिखाते हुए वाहन को रोक दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग की टीम के मिलकर आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के समय स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे लगाया गया, जिससे यातायात में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews