Rewa Fire Accident: कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में लगी आग, 50 गाड़ियां समेत करोड़ों का सामान जलकर खाक

Rewa Fire Accident: कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में लगी आग, 50 गाड़ियां समेत करोड़ों का सामान जलकर खाक

Rewa Fire Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां मंगलवार की देर रात कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में आग लग गई। जिससे करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में बिल्डिंग के मालिक को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची 26 दमकल की टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। इसके बावजूद अब तक इसे काबू नहीं किया जा सका है। आइए विस्तार से जानें…

50 गाड़ियां जलकर खाक

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कॉलेज चौराहा रोड के पास का है। जब भगवान शीत भंडार नाम के कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में अचानक से आग लग गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस आगजनी में अब तक 50 गाड़ियां समेत करोड़ों के केले, मशीन और प्रिंटिंग प्रेस जलकर खाक में बदल चुके हैं।

40 साल पुरानी है बिल्डिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भवन 40 साल पुरानी बताई जा रही है। जिसमें विद्या आर्ट, रहीस ऑटो पार्ट्स, अभिनव टेंट और विनोद फूड कंपनी की भी किराए पर ली गईं दुकानें हैं। एक क्रशर ऑफिस भी है, जिसके लेन-देन के रिकॉर्ड्स जल गए। गनीमत ये रही कि गोदाम तक आग नहीं पहुंचा वरना हादसा और भयानक हो सकता था क्योंकि वहां 6 सिलेंडर रखे हुए थे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इधर, रात से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews