बड़ा हादसा: अचानक फटा घर में रखा गैस सिलेंडर, 2 बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत

बड़ा हादसा: अचानक फटा घर में रखा गैस सिलेंडर, 2 बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत

रीवा।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां घर में एक गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की ​गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर के परखच्चे उड़ गए।गैस सिलेंडर कैसे फटा इसका अभी तक पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तरहहटी मोहल्ले की है। यहां देर रात एक घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया जिसमें पति -पत्नी सहित दो बच्चों की जलकर मौत हो गई ।मतृकों के नाम रहीस खटीक(42), पत्नी गुड़िया खटीक(39), बेटा साहिल खटीक(15) और बेटी पूजा खटीक(14) हैं। रहीस खटीक ठेला लगाकर परिवार चलाते थे।बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। गैस सिलेंडर कैसे फटा इसका अभी तक पता नही चल पाया है। अचानक हुए धमाके से आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।वही किसी ने पुलिस और दमकल को सूचना दी।दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तबतक सब जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली टीआई ने पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस ने घटना की कायमी कर यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर गैस सिलेंडर आग कैसे भड़की और उसमें विस्फोट कैसे हो गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews