
Rewa Road Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

किटवरिया बाइपास के पास का मामला
दरअसल, मामला चोरहटा थाना इलाके के किटवरिया बाइपास के पास का है। जब बरही संस्कार से बैंड बजाकर दो बाइकों में 5 लोग सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

