
Rewa News : रीवा जिले की यातायात पुलिस, खनिज विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेत से ओवरलोड 5 हाइवा जब्त किए हैं। दरअसल, 10 जून को टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, पड़रा और रिंग रोड का दौरा किया था। साथ ही, वहां पर मनमाने ढंग से खड़े डंपर, हाइवा और ट्रक सहित अन्य वाहनों को हिदायत दी गई कि वे जल्द से जल्द हाईवे से हटाकर सुरक्षित जगह में खड़े करें। इसके बावजूद कई चालकों ने इन बात को अनदेखा किया। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है जो ट्रक रेत और ईंटा लेकर आ रहे थे। उन्हें नवीन कोस्टा मंडी में खड़ा करने की अपील की गई है जबकि कई कारोबारी ने पुलिस से बचने के लिए अपने हाइवा को गलियों में छिपा दिया था।
यातायात थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर यातायात थाना प्रभारी अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर, पड़रा, रिंग रोड में बिल्डिंग निर्माण सामग्री और रोड के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम की सूचना मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए अफसरों के निर्देशानुसार संयुक्त टीम गठित की गई और संबंधित स्थानों पर भेजे गए। यातायात पुलिस, खनिज विभाग और नगर निगम ने मौके की समीक्षा की।
दिए गए ये निर्देश
ट्रांसपोर्ट नगर में बालू और निर्माण सामग्री को रोड किनारे रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले लोगों को सामग्री को तत्काल हटाने की निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, रिंग रोड में अस्त-व्यस्त खड़े रेत वाहनों में अधिक मात्रा पाई जाने पर जब्ती की गई है। सभी रेत और ईंट भंडारकों को नवीन मंडी कोस्टा में अपने-अपने वाहन को सुरक्षित खड़ा करके व्यापार करने की भी निर्देश दिए गए हैं।
संयुक्त टीम द्वारा आगामी दिनों में रोड किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्रवाई के दौरान यातायात थाने के प्रभारी अखिलेश कुशवाहा, खनिज निरीक्षक वीर सिंह और नगर निगम से प्रभारी अधिकारी एसके चतुर्वेदी अपने स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

