
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने रेपिस्ट जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बता दें जीजा शाली को शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाएं लेकिन छह महीने पहले वो शादी से मुकर गया, जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाने पहुंचे। जिसके बाद महिला पुलिस थाना प्रभारी ने युवती से बयान लेकर मेडिकल चेकअप कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
मामला दर्ज
दरअसल, मामला रीवा जिले के सेमरिया थाने के शाहपुर चौकी क्षेत्र की है। महिला थाना प्रभारी भावना सिंह ने बताया कि जीजा स्वरूपानंद द्विवेदी निवासी भडरा थाना अतरैला एयरफोर्स का जवान है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, रिश्ते में जीजा लगने के कारण युवती की शादी साल 2020 में फिक्स कर दी। जिसके बाद वो लगातार पीड़िता के घर आकर दुष्कर्म किया। महिला अधिकारी ने बताया कि, जलपाईगुड़ी स्थित एसरबेस और एयरफोर्स मुख्यालय को मामला दर्ज करने की जानकारी दी गई है, जिससे आरोपी जवान को गिरफ्तार किया जा सके।
आरोपी ने बदला मोबाइल नंबर
वहीं, जलपाईगुड़ी में तैनात जवान पीछा छुड़ाने के लिए अपना मोबाइल नंबर बदल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने रिश्तेदारों के माध्यम से फोन न लगने की जानकारी ली जो कि उससे शादी नहीं करना चाहता था और उसको धोखा में रखे था। जांच में सही बात निकले पर मामला दर्ज किया गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

