रीवा सांसद के बिगड़े बोल- शराब पिए या गुटखा खाएं या जो भी नशा करें, लेकिन पानी जरूर बचाएं

bjp mp

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। एक ओर एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पूरे प्रदेश में नशाबंदी अभियान को लेकर दिन रात प्रयास कर रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न आयोजनों में मंच से खड़े होकर लोगों से नशा मुक्त अभियान में सम्मिलित होने की अपील करते है, नशा कारोबारियों और व्यापारियों के ऊपर लगाम कसने के लिए प्रयासरत है । वही युवाओं को कैसे भी नशे से दूर किया जाए, हर दिन इसकी पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के ही एक रीवा सांसद का भरे मंच से नशे को लेकर एक अजीबोगरीब बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े..शासकीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर, नई प्रणाली लागू, इस तरह मिलेगा लाभ

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मध्य प्रदेश के रीवा बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा के कृष्णराज कपूर ऑडिटोरियम के लोगों को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि
सभी नदी, नाले, और तालाब सूख गए हैं पानी के नाम पर इनमें कुछ भी नहीं बचा है। बाकी बचा हुआ पानी हम लोग ट्यूबवेल से निकाल रहे हैं जिससे जमीन के अंदर के पानी के स्तर में लगातार कमी हो रही है, जो वाटर लेवल कभी 100 फुट हुआ करता था आज वह 600-700 फुट पर पहुंच गया है और निरंतर घट रहा है।

मिश्रा ने कहा कि एक ओर तो हम लगातार पानी का उपयोग बढ़ाते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर हम जमीन के अंदर पानी जाएं, इसका कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।  इससे लगातार जल स्तर घटता जा रहा है। अगर हम भविष्य में पानी चाहते हैं तो हमें उसे बचाना होगा। आगे उन्होंने बताया कि अगर पानी बचाना है तो उसे बचाने का प्रयास करने के लिए हमें पैसा देना होगा, क्यूंकि इंसान की मानसिकता कहती है कि जब वह कहीं पैसा लगाता है तो उस चीज को तरीके से इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़े..MP के शासकीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, विभागीय परीक्षा की तारीख घोषित, एडमिट कार्ड पर अपडेट

रीवा सासंद मिश्रा ने कहा मुझे किसी की भी फिजूलखर्ची से कोई मतलब नहीं है, जो शराब पीना चाहता है, गुटखा खाना चाहता है, या कोई और नशा करना चाहता है करें, मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह लोग मेरे कहने से रुकने वाले भी नहीं है उन्हें जो करना है वह करेंगे ही। आपको अपने पैसे का उपयोग निजी रूप में करना है या धार्मिक रूप में यह आपकी इच्छा है लेकिन “पानी कर” जरूर दें। इतना ही नहीं मिश्रा ने लोगों से यहां तक कहा कि चाहे सरकार पानी कर खत्म कर दें लेकिन उसके बावजूद आप लोग इसका भुगतान करें।

अब सोचने वाली बात यह है कि जो लोग सांसद जी के कहने से शराब गुटखा सुलोचन आयोडेक्स जैसे नशे नहीं छोड़ेंगे वह लोग सांसद जी के मात्र कहने से टैक्स क्यूं भरेंगे? आपको बताते हैं यह कोई पहली बार नहीं जब सांसद जनार्दन मिश्रा ने आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इससे पहले भी एक बयान में जनार्दन मिश्रा एक आईएएस अफसर को जमीन में गाड़ने की बात कर चुके हैं। इसके अलावा स्वच्छता अभियान के चलते मिश्रा का हाथ से टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews