Rewa News: मऊगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 94 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

Rewa News: मऊगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 94 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

Rewa News : रीवा जिले की मऊगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां 16 हजार रुपए का इनामी बदमाश नशे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ है। जिसके पास से 94 शीशी नशीली कफ सिरप सहित एक बाइक जब्त किया गया है। जिसकी बाजार में कुल कीमत 14 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 8.A.(C), 21, 22 एनडीपीएस एक्ट और 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

14 हजार कैश जब्त

मामले को लेकर मऊगंज थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु IPS अंकित सोनी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि आरोपी सतीश अपने एक साथी के साथ अवैध नशीला पदार्थ लेकर ओवरब्रिज के पास खड़ा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर किसी का इंतजार कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा। जिसके पास से 14,100 रुपए भी जब्त किया गया है।

पुछताछ जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही 20 मामलों में शिकायत दर्ज है जो कि काफी समय से फरार चल रहा था। फिलहाल, पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताछ जारी है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews