रीवा में किसानों के खिलाफ टिप्पणी पर कंगना रनौत को लेकर विरोध, NSUI ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

NSUI ने एक्ट्रेस की फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। विरोध में शामिल कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा आक्रोश भी देखने को मिला।
रीवा में किसानों के खिलाफ टिप्पणी पर कंगना रनौत को लेकर विरोध, NSUI ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Rewa News : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिलहाल, वह किसान आंदोलन पर अपने दिए हुए बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री किसान आंदोलन के दौरान दुष्कर्म और मर्डर की बात को लेकर निशाने पर हैं। जिसे लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। साथ ही प्रेस नोट जारी करते हुए कहा था कि यह पार्टी का मत नहीं है। वहीं, विपक्षी दल भी लगातार इस बयान को लेकर निशाना साध रहे हैं।

NSUI का विरोध प्रदर्शन

इसी कड़ी में कंगना रनौत का विरोध रीवा में भी देखा गया, जहां NSUI ने एक्ट्रेस की फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। विरोध में शामिल कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा आक्रोश भी देखने को मिला। बता दें कि कंगना के इस बयान में बाद पूरे देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है। साथ ही उचित कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

NSUI जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने मामले को लेकर कहा कि मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भारतीय किसान को दुष्कर्मी और हत्यारा बताया है जोकि काफी निंदनीय है। वहीं, भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट को लेकर कहा कि बीजेपी इस मामले को निजी बयान बताकर खुद को दरकिनार कर चुकी है। आगे कहा कि किसान हमारे देश के अन्नदाता है। इसलिए किसी को भी उनके लिए ऐसे कथन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। खासकर किसी नेता या सांसद को। अगर कंगना रनौत के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो NSUI राष्ट्रीय स्तर पर जाकर उग्र आंदोलन करेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews