MP News: शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया संदेश

MP News: शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया संदेश

MP News : देशभर में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ दुकानें रन गुलाल, अबीर, पिचकारियों से सजकर तैयार है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी होली पर ढेरों खरीददारी कर रहे हैं। होली भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है जो हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार रंगों, खुशी, मिठाइयों और उत्साह का प्रतीक है। होली मनाने का प्रारंभ एक रात पहले होता है जिसे होली की छोटी होली या होलिका दहन कहा जाता है। इसके बाद लोग अपने दोस्तों, परिवार और अन्य लोगों पर रंग फेंकते हैं, गुलाल लगाते हैं, मिठाई खाते हैं और खुशी मनाते हैं। यह त्योहार भारत के अलावा दुनिया भर में भी मनाया जाता है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। साथ ही, जिले के हर शहर में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से इस पर्व को मनाने की अपील की जा रही है। आइए विस्तार से जानें…

रीवा में पुलिस का फ्लैग मार्च

रीवा जिले की पुलिस ने एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर रविवार की शाम पुलिस कंटोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान वो शहर के  रसिया मोहल्‍ला, शिल्‍पी प्‍लाजा, घोघर मोहल्ले से होते हुए निकले और लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की। पूरे फ्लैग मार्च में सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा, चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय, समान थाना प्रभारी ​सुनील गुप्ता, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी विद्यावारिध तिवारी, बिछिया थाना प्रभारी प्रियंका पाठक, अमहिया थाना प्रभारी दीपक तिवारी सहित यातायात प्रभारी दिलीप तिवारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च में एक सैकड़ा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

सिवनी में शांति समिति की बैठक

वहीं, सिवनी जिले में भी होली, धुरेड़ी और रंगपंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए और 7 मार्च को होलिका दहन रात दस बजे तक ही बजा सकते हैं। साथ ही, पूरे नगरवासियों से इसमें सहयोग करने के लिए कहा गया है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, इससे दूसरों को उनके अधिकारों की सुरक्षा मिलती है। साथ ही, नगर परिषद के सीएमओ और थाना प्रभारी द्वारा नागरिकों को इस बारे में जानकारी दी गई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ताकि अन्य लोगों को भी संबंधित नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

होली में हुडदंग

यदि किसी व्यक्ति ने होली में हुडदंग करता है और किसी दूसरे व्यक्ति या समूह को नुकसान पहुंचाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कि तनाव का माहौल बने स्थानीय अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय कानून के अनुसार, इस प्रकार के कार्यों के लिए जुर्माने, गिरफ्तारी और दंडाधिकारी की कार्रवाई की जा सकती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews