आज रीवा ईको पार्क का होगा लोकार्पण, पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम करेगा स्थापित

आज रीवा ईको पार्क का होगा लोकार्पण, पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम करेगा स्थापित

Rewa Eco Park : मध्य प्रदेश के रीवावासियों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, आज यानि 24 सितंबर शाम 5.30 बजे ईको पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम करेंगे। इस ईको-पार्क में पर्यटकों को सैर-सपाटे के साथ-साथ आधुनिक एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद लेने का मौका मिलेगा, जो हर उम्र के सैलानियों को आकर्षित करेगी। इस दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद, जूंगल सफारी, नेचर वॉक्स पर जाने का भी आनंद उठाया जा सकता है।

Rewa Eco Park

ये लोग रहेंगे मौजूद

इस खास मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक मनगवां पंचूलाल प्रजापति, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय, अध्यक्ष जिला पंचायत नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

5.20 हेक्टेयर भूमि पर तैयार

बता दें कि इस पार्क को बीहर नदी के टापू पर विकसित किया गया है। जिसे 5.20 हेक्टेयर भूमि पर तैयार किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने रीवा शहर के ईको-पार्क के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया। जिसे 8 साल पहले यानि 2014 में स्वीकृति मिली थी। जिसके बाद इसे बनाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने और रीवा में एक सीट ना मिलने के कारण पार्टी ने प्रोजेक्ट को टर्मिनेट कर दिया। हालांकि, फिर राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद साल 2021 से काम को वापस शुरू किया गया और आज आखिरकार इसे बनाकर तैयार किया जा चुका है।

पर्यटन क्षेत्र में मिलेगा बढ़ावा

इस पार्क के माध्यम से लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। प्राकृतिक जीवन के संरक्षण को और बढ़ावा मिलेगा जैसे पक्षियों, पशुओं और पौधों के लिए स्वच्छ वातावरण समेत सुरक्षित आवास। पर्यटक इस पार्क में एडवेंचर गतिविधियों का मजा ले सकते हैं जैसे कि जंगल सफारी, ट्रैकिंग आदि। इससे रीवा शह को पर्यटन के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews