रीवा : जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक ओवरब्रिज के नीचे मिला नकली बम, इस जांच से हुआ खुलासा

रीवा : जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक ओवरब्रिज के नीचे मिला नकली बम, इस जांच से हुआ खुलासा

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। गणतंत्र दिवस पर जिले में बम की खबर मिल रही हैं इसकी सूचना मिलते ही हाईवे पर अफरा तफरी मच गई इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर NH-30 पर पुल के नीचे से नकली बम निकला। इस बात का खुलासा FSL जांच के द्वारा हुआ है ASP शिवकुमार वर्मा ने बताया कि पाइप पर सिर्फ टाइमर लगाया गया इसमें किसी तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया साथ ही पुलिस ने इसे किसी शरारती तत्व की खुराफात बताया है।

यह भी पढ़े…Recruitment 2022: इन पदों पर निकली वैकेंसी, 19 फरवरी तक करें आवेदन, जाने पात्रता और नियम

हम आपको बता दें कि जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे (NH-30) पर स्थित एक ओवरब्रिज को टाइम बम से उड़ाने की धमकी मिली थी तभी पुलिस ने सूचना पर सक्रियता दिखाकर मौके से बम को तुरंत निष्क्रिय कर दिया आगे पुलिस ने बताया कि टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया।

यह भी पढ़े…UP Election 2022 : गणतंत्र दिवस की बधाई के बहाने अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

गौरतलब है कि पुल की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा पत्र भी मिला जिसमें लिखा था यूपी सीएम योगी ये रोक सकते है बाकी जानकारी बोतल बम के अंदर है सूचना मिलने पर पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज कर साथ लेकर गई और उसकी जांच की गई जिसमें बताया गया की बम नकली है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। पुलिस ने कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews