Rewa News : नानी के साथ नहाने गए 2 मासूम नदी में डूबे, दो सगे भाइयों की मौत

Rewa News : नानी के साथ नहाने गए 2 मासूम नदी में डूबे, दो सगे भाइयों की मौत

Rewa Accident On Adwa River News : रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के जड़कुर गांव से गुजरने वाली अदवा नदी में दो सगे भाई डूब गए। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। दोनों बच्चे नानी के साथ नदी पर नहाने गए थे, तभी छोटा भाई तेज धार में बहने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी नदी में कूद गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर होमगार्ड के गोताखोर व एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है। दोनों बच्चों की तलाश जारी है।

यह है मामला

शुक्रवार की सुबह साढे 10 बजे छोटा भाई सुशील सिंह पुत्र केशरी सिंह 7 वर्ष और बड़ा भाई संदीप सिंह पुत्र केशरी सिंह 10 वर्ष दोनों निवासी जड़कुर अदवा नदी नहाते समय डूब गए है। दुर्घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया है। पर पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली पाई है।

अदवा बांध के पास सर्चिंग शुरू

दोनों भाईयों की जल्द से जल्द तलाश करने के लिए अदवा बांध के गेट पर कर्मचारी तैनात किए है। जिससे लाश उत्तरप्रदेश के मिर्चापुर की तरफ बहकर न जाए। अब रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रीवा से होमगार्ड और एसडीआरएफ टीम को स्टीमर मोटर बोट के साथ बुलाया गया है। चर्चा है कि रीवा की रेस्क्यू टीम पहुंचते ही अंधेरा हो गया है। ऐसे में शनिवार की सुबह से ​सर्चिंग तेज की जाएगी। ​जिसके बाद जल्द लाश मिलने की संभावना होगी।

पुलिस का दावा है कि दोनों लापता भाई ननिहाल में रहते है। पहले इस नदी में तेज बहाव नहीं था। हाल ही में बाणसागर का पानी नहरों में छोड़ा गया है। लास्ट में यह पानी नदी में गिरा दिया जाता है। मुख्य नहर का पानी पपराही के रास्ते 40 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर अदवा नदी तक जाता है। फिर नदी में गिरा दिया जाता है। ऐसे में अदवा बांध की तरफ पानी का तेज बहाव था। मासूम बच्चे समझ नहीं पाए। जिससे दोनों बह गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews